फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Program convenor inspected reception sites

कार्यक्रम संयोजक ने किया स्वागत स्थलों का निरीक्षण

Tue, 01 Dec 2020 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Program convenor inspected reception sites
हरिद्वार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रस्तावित प्रवास कार्यक्रम की तैयारियो? - फोटो : HARIDWAR
हरिद्वार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रस्तावित प्रवास कार्यक्रम की तैयारियों शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम संयोजक विनय रोहिला ने भाजपा विधायकों के साथ नेपाली फार्म से शांतिकुंज तक स्वागत के लिए बनाए गए सभी नौ स्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचेंगे। यहां वे धर्मनगरी के प्रमुख संतों से भेेंट करेंगे। वहीं इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां भी की है। स्वागत कार्यक्रम के संयोजक विनय रोहिला ने बताया की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी बांट दी गई हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के हरिद्वार आगमन पर नौ स्थानों पर पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह, भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed