फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Prof. Gurukul will represent Asia in Britain. Bhatt

ब्रिटेन में एशिया का प्रतिनिधित्व करेंगे गुरुकुल के प्रो. भट्ट

Tue, 20 Aug 2019 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Prof. Gurukul will represent Asia in Britain. Bhatt
अंतरराष्ट्रीय बॉयोअकास्टिक्स काउंसिल लंदन की ओर से ब्रिटेन के ब्राइटन शहर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय महासम्मेलन में गुरुकुल कांगड़ी विवि के पक्षी वैज्ञानिक प्रो. दिनेश भट्ट एशिया का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह सम्मेलन सितंबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित होगा।
विज्ञापन

गुुरुकुल विवि के जंतु एवं पर्यावरण विज्ञान के अध्यक्ष और कुलसचिव प्रो. दिनेश भट्ट को इस महासम्मलेन की एक संगोष्ठी की अध्यक्षता करने का मौका भी दिया गया है। प्रो. भट्ट पक्षियों के गीतों की भौगोलिक एवं सांस्कृतिक विविधता विषय की अध्यक्षता करेंगे। प्रो. भट्ट ने बताया कि जीन ही नहीं संस्कृति एवं भू भौगोलिक परिस्थिति का भी पक्षी गीतों की संरचना एवं गायन कला पर सीधा एवं गहरा प्रभाव पड़ता है। पक्षियों के लिए संस्कृति शब्द की व्याख्या करते हुए प्रो. भट्ट ने बताया कि जिस प्रकार मनुष्य जाति का अलग-अलग भू भागों में रहने के कारण उनकी भाषा, बोली तथा लहजे में अंतर दिखता है, उसी प्रकार अलग-अलग भू भागों, द्वीप, प्रायद्वीप, महाद्वीप में रहने वाले समान प्रजाति के पक्षी के विभिन्न सदस्यों के गीतों में भी अंतर दिखाई देता है। पक्षियों में गीतों के विकास पर चर्चा करते हुए प्रो. भट्ट ने बताया कि जहां मानव जाति में बच्चों को ठीक से सीखने एवं बोलने में वर्षों लग जाते हैं, वहीं पक्षियों में रियाज की ये अवधि केवल कुछ महीनों की ही होती है। प्रो. भट्ट के अनुसार प्रत्येक नर पक्षी को अपने प्रथम वर्ष के प्रजनन काल से पहले गीतों को गाने का सही अंदाज एवं व्याकरण सीखनी पड़ती है तथा उनका प्रयोग मादा को रिझाने तथा क्षेत्र रक्षण में करना होता है। यदि नर पक्षी ठीक से गाना नहीं सीख पाता है तो वह प्रजनन में असफल रहता है। प्रो. भट्ट को अभी तक 15 देशों में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में उनके शोध कार्यों को प्रस्तुत करने हेतु आमंत्रित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed