फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Principal teacher assault

शिक्षक ने प्रधानाचार्य से की मारपीट

Thu, 27 Oct 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Thu, 27 Oct 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
भेल का राजकीय इंटर कालेज बृहस्पतिवार को फिर जंग का मैदान बन गया। आरोपी शिक्षक पहले परीक्षा प्रभारी से भिड़ गया और फिर प्रभारी प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट कर दी। स्कूल गाली गलौच, हंगामे और अफरा तफरी के बीच लगातार दूसरे दिन 421 छात्र-छात्राओं की परीक्षा नहीं हो पाई। हंगामे की सूचना पर पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले गई। शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मचारियों ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। वहीं विभाग की ओर से बतौर जांच अधिकारी बीईओ ने भी स्कूल पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई।्र

राजकीय इंटर कालेज भेल में इन दिनों शिक्षकों और छात्र छात्राओं में एक शिक्षक का खौफ बना है। अक्सर किसी न किसी बात को लेकर शिक्षक का विवाद होता रहता है। बुधवार को शिक्षक ने दफ्तरी को पीट दिया था। हंगामे के चलते कक्षा छह से नौ और इंटर के छात्रों की छमाही परीक्षा नहीं हुई। बृहस्पतिवार को शिक्षक फिर स्कूल पहुंचा और अपनी ड्यूटी रिलीवर के तौर पर लगी देख उसका पारा चढ़ गया। आरोप है कि उसने परीक्षा प्रभारी सतीश कुमार से मारपीट करते हुए खुद अपनी ड्यूटी बदलकर कमरा नंबर चार में लगा दी।
विज्ञापन


शोर सुनकर प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनीत कुमार व अन्य शिक्षक परीक्षा कार्यालय पहुंचे। शांत कराने पर शिक्षक ने प्रभारी प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट कर दी। शिक्षकों ने जैसे तैसे हंगामा शांत कराते हुए उसे बाहर निकाला। इसके बाद प्रभारी प्रधानाचार्य और राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री रविंद्र रोड कैंटीन पहुंचे तो आरोपी ने प्रधानाचार्य के थप्पड़ जड़ दिया। आखिरकार पुलिस बुलानी पड़ी। चेतक पुलिस आरोपी को पकड़कर रानीपुर कोतवाली ले गए। जिस पर स्कूल के शिक्षक और कर्मचारी कोतवाली पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट को पूरी कहानी बताई। इस बीच प्रभारी सीईओ की ओर से नामित जांच अधिकारी के तौर पर बीईओ केसी शुक्ला ने स्कूल पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। प्रभारी सीईओ डा. पुष्पा रानी वर्मा का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों की मारपीट का वीडियो वायरल
प्रधानाचार्य के साथ मारपीट के दौरान स्कूल के स्टाफ ने शिक्षक के खिलाफ सुबूत के तौर पर मोबाइल से वीडियो बना ली। चंद मिनट में ही यह वीडियो संगठन के जरिये तमाम शिक्षकों के मोबाइल पर वायरल हो गई। इस वीडियो में प्रधानाचार्य नीचे और उनके ऊपर बैठा शिक्षक मारपीट करता हुआ साफ नजर आ रहा है। गाली गलौच और मारपीट वाले इस वीडियो पर चर्चाएं हो रही हैं कि कोई शिक्षक भला ऐसा आचरण कैसे कर सकता है।

-------------
दीपावली बाद होंगी परीक्षाएं
एक शिक्षक पूरे स्कूल के शैक्षिक वातावरण पर भारी पड़ रहा है। लगातार दूसरे दिन परीक्षा नहीं हो पाई। हंगामे के दौरान छात्र छात्राएं स्कूल और बाहर सड़कों पर हुड़दंग मचाते रहे। मारपीट होने पर कुछ छात्र खिड़कियों से झांककर माजरा समझने का प्रयास करते रहे। स्कूल में ऐसी घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी है। इसके बावजूद विभाग ने ठोस कदम नहीं उठाया। नतीजा परीक्षा में बाधा के रूप में सामने आया। विभाग ने हर हाल में 28 अक्तूबर तक परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश जारी किए थे। मगर यहां दो दिन परीक्षाएं नहीं हुई। अब प्रभारी प्रधानाचार्य ने बताया कि कुछ पेपर शुक्रवार और कुछ दीपावली की छुट्टियों के बाद कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed