फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Prime Minister Modi will come today Patanjali

प्रधानमंत्री मोदी आज आएंगे पतंजलि

Tue, 02 May 2017 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Tue, 02 May 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पतंजलि योगपीठ के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसपीजी के अलावा भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवानों को पतंजलि के आसपास तैनात किया गया है। सुरक्षा इतनी जबरदस्त है कि परिंदा भी पर न मार सकेगा। प्रदेश पुलिस मुख्यालय से आला अफसरों ने एक दिन पहले ही हरिद्वार पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली। हेलीकॉप्टर लैंडिंग का रिहर्सल भी कराया गया। योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण खुद भी व्यवस्थाओं पर पैनी निगाह रखे रहे।
विज्ञापन


पतंजलि रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे हरिद्वार पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले एसपीजी के अधिकारी कई दिन से हरिद्वार में डेरा डाले हुए हैं। कार्यक्रम स्थल को तीन दिन पहले ही एसपीजी ने खाली कराते हुए अपनी कब्जे में ले रखा है। कार्यक्रम में 500 से ज्यादा वाहनों से लोगों के योग शिविर में पहुंचने का अनुमान है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के बीच प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर एसपीजी और उत्तराखंड के अधिकारी कोई कोताही नहीं बरतना चाहते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रदेश पुलिस मुख्यालय से एडीजी लॉ एंड ऑर्डर राम सिंह मीणा, आईजी संजय गुंज्याल सहित आईआरबी कमांडेंट अरुण मोहन जोशी, विजिलेंस एसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने पतंजलि पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। एसपीजी के अधिकारियों से मिलकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की।   
विज्ञापन
विज्ञापन

    
अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था की जानकारी भी ली और इसे सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। गढ़वाल आयुक्त विनोद शर्मा ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन और एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने आला अधिकारियों को तैयारियों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed