फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Pressure for compromise in murder case, threatened with pistol

Haridwar News: हत्या के मामले में समझौते का दबाव, पिस्तौल दिखा धमकी दी

Tue, 14 Jul 2026 06:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Pressure for compromise in murder case, threatened with pistol
पथरी। थाना क्षेत्र के बहादरपुर जट गांव में एक व्यक्ति को पिस्तौल दिखाकर धमकाने और हत्या के मामले में समझौते का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, भोपाल उर्फ गोपाल निवासी बहादरपुर जट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे वह गांव के टैम्पो स्टैंड पर अपने निजी कार्य से गए थे। आरोप है कि वहां ड्राइवर सीट पर बैठे जतिन चौधरी उर्फ खाटू निवासी बहादरपुर जट ने पहले इशारे से धमकाया। विरोध करने पर उसने अवैध पिस्तौल दिखाकर डराया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
विज्ञापन

भोपाल का कहना है कि उसके पुत्र राजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि उसी मामले में समझौता कराने के लिए खाटू गैंग लगातार परिवार पर दबाव बना रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी जतिन चौधरी और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed