{"_id":"6827852d051889b3cd060138","slug":"president-of-juna-akhara-receives-death-threat-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-132951-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: जूना अखाड़े के अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी, संतों ने उठाई सुरक्षा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: जूना अखाड़े के अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी, संतों ने उठाई सुरक्षा देने की मांग
Sat, 17 May 2025 04:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 04:50 PM IST
सार
श्री महंत मोहन भारती ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
Police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंच दशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत मोहन भारती को व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। संतों ने उन्हें सुरक्षा देने की मांग की है।
विज्ञापन
अखाड़े की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि व्हाट्सएप पर भेजे गए मैसेज में लिखा है कि वह और उनके संत यती नरसिंहानंद गिरी बहुत बोल रहे हैं।
ये भी पढ़ें...Tehri News: अंथवाल गांव के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दर्दनाक हादसे ने ली दो सगे भाइयों की जान
विज्ञापन
रामपुर उत्तर प्रदेश में उनका मंदिर जंगल में है। ज्यादा दिन के मेहमान नहीं हो। श्री महंत मोहन भारती ने लिखित शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संतों ने केंद्र व प्रदेश सरकार से श्रीमहंत मोहन भारती की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन