फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Preparations going on in every village for staging Ramlila

Haridwar News: रामलीला मंचन को लेकर गांव-गांव चल रही तैयारी

Fri, 15 Sep 2023 05:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 05:48 PM IST
विज्ञापन
Preparations going on in every village for staging Ramlila
फोटो समाचार
विज्ञापन

पथरी। क्षेत्र में कई स्थानों पर रामलीला के मंचन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। हरिद्वार लक्सर राष्ट्रीय मार्ग पर पड़ने वाले गांव बादशाहपुर में पिछले 80 साल से रामलीला का मंचन होता आ रहा है। गांव बादशाहपुर में रामलीला के मंचन को लेकर कमेटी के पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक में मंचन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसमें सभी के दायित्व भी बांटे गए। 10 अक्टूबर से शुरू होने वाले रामलीला मंचन में इस बार उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर से कलाकार बुलाए गए हैं। बैठक में बादशाहपुर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मदन सिंह, सुनील धीमान, सुशील चौहान, जगदीश राठौर, विनोद सैनी, अजीत चौहान आदि पदाधिकारी शामिल रहे है। इसके अलावा क्षेत्र में मिस्सरपुर, जियापोता, बहादरपुर जट, शाहपुर, शिवगढ़ आदि स्थानों पर रामलीला के मंचन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed