फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Preparations for the grand Patta Abhishek of Swami Kailashanand Giri

स्वामी कैलाशानंद गिरी के भव्य पट्टाअभिषेक की तैयारियां

Tue, 12 Jan 2021 11:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the grand Patta Abhishek of Swami Kailashanand Giri
निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज के सम्मान समारोह कार्यक्रम - फोटो : HARIDWAR
स्वामी कैलाशानंद गिरि का 14 जनवरी को आचार्य महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक होने जा रहा है। धर्मनगरी में 15 साल पहले स्वामी अवधेशानंद गिरि का जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक किया गया था। डेढ़ दशक बाद स्वामी कैलाशानंद गिरि निरंजनी अखाड़े के आचार्य महांडलेश्वर पद पर विराजमान होंगे। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। समारोह में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और राज्यपाल समेत कई केंद्रीय मंत्रियों के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि इस आयोजन को लेकर संत समाज में खुशी का माहौल है। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि के स्वागत के लिए अखाड़े में विशेष साज-सज्जा की जा रही है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर अखाड़े में भव्य रूप से आयोजित किए जा रहे पट्टाभिषेक समारोह में सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरुषों, राजनीति और समाज कई लोग मौजूद रहेंगे। आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरि ने कहा कि पट्टाभिषेक समारोह भव्य होगा। स्वामी कैलाशानंद गिरि के आचार्यात्व में निरंजनी अखाड़ा धर्म एवं अध्यात्म के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। मां मनसा देवी मंदिर के सचिव एवं निंरजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि स्वामी कैलाशानंद गिरि के निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर पद पर होने वाले पट्टाभिषेक समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान श्रीमहंत रामरतन गिरी, श्रीमहंत ओंकार गिरि, श्रीमहंत लखन गिरि, महंत मनीष भारती, महंत गंगा गिरि, महंत राजेंद्र भारती, महंत नरेश गिरि, महंत नीलकंठ गिरि, महंत राधेगिरि, दिगंबर बलवीर पुरी, दिगंबर आशुतोष पुरी, स्वामी रघुवन, स्वामी मधुरवन, स्वामी रविवन आदि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed