{"_id":"6722845e67e26e122d06ab54","slug":"prasad-vendor-killed-by-hitting-him-on-the-head-with-a-stone-haridwar-news-c-5-1-gkp1010-537250-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: सिर पर पत्थर से वार कर प्रसाद विक्रेता की हत्या, झुग्गी के अंदर पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: सिर पर पत्थर से वार कर प्रसाद विक्रेता की हत्या, झुग्गी के अंदर पड़ा मिला शव
Fri, 01 Nov 2024 04:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2024 04:19 PM IST
सार
कंट्रोल रूम पर जानकारी मिली कि ऋषिकुल पुल के पास प्रसाद-केन की ठेली लगाने वाले युवक का शव अंदर ही झुग्गी में पड़ा हुआ है। उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में ऋषिकुल पुल के प्रसाद-केन की ठेली लगाने वाले युवक के सिर पर पत्थरों से हमला कर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक की मां ने मायापुर के रहने वाले एक युवक पर रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मामला बुधवार की सुबह का है। जब कंट्रोल रूम पर जानकारी मिली कि ऋषिकुल पुल के पास प्रसाद-केन की ठेली लगाने वाले युवक का शव अंदर ही झुग्गी में पड़ा हुआ है। उसकी हत्या की गई है। इसकी जानकारी मिलते ही शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा, एसएसआई वीरेंद्र रमोला, मायापुर चौकी प्रभारी आनंद मेहरा टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू की गई। सिर में पत्थरों से हमला करने की बात सामने आई है। मृतक की पहचान महेश उर्फ कल्लू 35 वर्ष पुत्र श्रीराम निवासी टंकी नंबर-06 मायापुर के तौर पर हुई।
विज्ञापन
Haridwar Crime: मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी, विवाद बढ़ा तो साले ने जीजा को डंडे से पीटकर मार डाला
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने पूछताछ में बताया कि रात के समय उन्होंने एक युवक को घूमते हुए देखा था। मृतक की माता राजकुमारी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसका बेटा महेश उर्फ कल्लू काफी समय से ऋषिकुल पुल के किनारे केन-प्रसाद की ठेली लगाता था। रात में ठेली के पास ही झोपड़ी में सोता भी था। आरोप है कि गंजू उर्फ राजू निवासी बैराज कॉलोनी मायापुर महेश से रंजिश रखता था। बुधवार की सुबह पड़ोसियों ने उसे जानकारी दी कि मंगलवार की देर रात महेश चारपाई पर सो रहा था। तभी गंजू ने उसके सिर पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। लोगों ने गंजू को महेश की ठेली के आसपास घूमते देखा था। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।