{"_id":"6a2159a65be290301607c8b3","slug":"pragyan-brought-glory-to-the-region-by-securing-a-rank-of-1768-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-149702-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: प्रज्ञान ने 1768 रैंक प्राप्त कर किया नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: प्रज्ञान ने 1768 रैंक प्राप्त कर किया नाम रोशन
Thu, 04 Jun 2026 04:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Thu, 04 Jun 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
प्रज्ञान ने 1768 रैंक प्राप्त कर किया नाम रोशन
हरिद्वार। क्षेत्र के बेटे प्रज्ञान नौटियाल ने जेईई- एडवांस की परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 1768 रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रज्ञान का परिवार मूल रूप से ग्राम-मुखेम तहसील-प्रतापनगर जनपद टिहरी गढ़वाल का रहने वाला है। उनकी मां बबीता नौटियाल भी राजकीय प्राथमिक विद्यालय रोशनाबाद में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं और पिता नवीन नौटियाल जिला ग्राम्य विकास अभिकरण विकास भवन में परियोजना अर्थशास्त्री के पद पर कार्यरत हैं। प्रज्ञान की छोटी बहन प्रेयशी जवाहर नवोदय विद्यालय रोशनाबाद में कक्षा-9 में अध्ययनरत हैं। दादा राजेंद्र प्रसाद नौटियाल एक शिक्षाविद रहे हैं। राजकीय इंटर काॅलेज तोली सैंण मुखेम, टिहरी गढ़वाल से प्रधानाचार्य के पद से सेवा-निवृत होकर वर्तमान में ढालवाला ऋषिकेश में निवासरत हैं। प्रज्ञान नौटियाल ने कक्षा-5 में ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित ऑल इंडिया सैनिक स्कूल परीक्षा उतीर्ण कर कक्षा-6 में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में प्रवेश किया। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से कक्षा-10 में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। कक्षा-12 द ऑक्सफोर्ड स्कूल हरिद्वार से इसी साल 95.2 प्रतिशत के साथ उतीर्ण करने के साथ-साथ ऑनलाइन तैयारी कर उसने यह उपलब्धि हासिल की है।