फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Power cut in rural areas, people upset

ग्रामीण इलाकों में बिजली की कटौती, लोग परेशान

Mon, 21 Mar 2022 11:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Power cut in rural areas, people upset
गर्मी बढ़ते ही अघोषित बिजली कटौती शुरू हो गई है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पंखे नहीं चलने से गर्मी में पसीना तो रात में मच्छर काट रहे हैं। किसान खेतों में सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। बिजली गुल होने से वेल्डिंग, कटिंग, फर्नीचर बनाने से लेकर अन्य कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक बिजली की आपूर्ति नियमित की जाए। ब्रेकडाउन बहुत जरूरी होने पर पूर्व में सूचना दी जाए।
विज्ञापन

खेतों में फसलें खड़ी हैं। उनको सिंचाई के लिए पानी की जरूरत है। बिजली कटौती के चलते खेतों में सिंचाई नहीं हो रही है। बगैर पानी के फसलें प्रभावित हो रही हैं। - सत्यवीर सिंह, बादशाहपुर
विज्ञापन

गांवों में सफाई व्यवस्था चौपट है। गर्मी बढ़ते ही मच्छरों की भरमार होने लगी है। पंखे बंद होने से दिन में गर्मी और रात में मच्छर काट रहे हैं। - तंजीम अली, घिस्सूपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली के आने और जाने का कोई निर्धारित समय नहीं है। दिन-रात कई बार ब्रेकडाउन होता है। इससे दैनिक कामकाज ही नहीं बिजली पर निर्भर व्यवसाय भी बाधित हो रहे हैं। - दिलीप राणा, धनपुरा

बिजली कटौती का असर लघु उद्योगों पर पड़ रहा है। कटौती का समय निर्धारित होना चाहिए और पूर्व सूचना दी जानी चाहिए ताकि कार्य समय पर निपटाएं जा सकें। - संजय सिंह, शाहपुर
बिजली की कटौती कंट्रोल रूम से हो रही है। स्थानीय स्तर पर बिजली कटौती नहीं हो रही है। - आलोक चौहान, एसडीओ, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed