{"_id":"5859753d4f1c1b1e64e3a0be","slug":"police-slap-hit-people-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने लोगों को जड़े थप्पड़, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने लोगों को जड़े थप्पड़, हंगामा
hridwar uttrakhanda india
Updated Tue, 20 Dec 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने जड़े थप्पड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन की पीएनबी शाखा पर मंगलवार को भारी भीड़ उमड़ने से हंगामा खड़ा हो गया। घंटों से कैश का इंतजार कर रहे लोगों को व्यवस्थित करने के लिए पुलिसकर्मियों ने थप्पड़ जड़े तो लोगों के सब्र का बांध भी टूट पड़ा। गुस्साए लोगों और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। हंगामे की सूचना पर करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी और भेजे गए, तब कहीं जाकर लोगों को शांत कराया गया।
विज्ञापन
नोटबंदी के डेढ़ महीने बाद भी लोगों को पैसे की किल्लत से राहत नहीं मिल पा रही है। जिला मुख्यालय रोशनाबाद स्थित विकास भवन में प्रथम तल पर पीएनबी की शाखा है। यहां मंगलवार की सुबह बैंक खुलने से पहले ही बड़ी संख्या में लोग लाइन में लग गए थे। जैसे ही बैंक खुला लोग अंदर जाने का प्रयास करने लगे। बैंक में व्यवस्था बनाने के लिए चैनल गेट बंद कर एक एक ग्राहक को अंदर बुलाया जाने लगे। लेनदेन में समय लगने से लाइन लंबी होती चली गई और गेट के अंदर जाने के लिए धक्का मुक्की शुरू हो गई। करीब 12 बजे भारी भीड़ की सूचना पर दो पुलिसकर्मी बैंक पहुंचे और लोगों को व्यवस्थित करने का प्रयास करने लगे। घंटों से अपनी जगह खड़े लोग पीछे हटने को तैयार नहीं थे। बताया जाता है कि पुलिसकर्मियों ने कुछ लोगों को थप्पड़ जड़ दिए। जिससे एक बार तो अफरा तफरी मच गई। इसके बाद लोगों का सब्र भी जवाब दे गया। उनकी पुलिसकर्मियों के साथ जमकर धक्का मुक्की हुई। स्थिति बस से बाहर होने पर बैंक की ओर से दोबारा पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर पांच छह पुलिसकर्मियों को बैंक शाखा भेजा गया। पुलिसकर्मी ज्यादा होने पर उन्होंने फटकार और धमकाकर लोगों को पीछे खदेड़ा।
विज्ञापन
-----------
स्टेट बैंक में नहीं मिला कैश
विकास भवन में पीएनबी के अलावा भारतीय स्टेट बैंक की भी शाखा है। मंगलवार को शाखा में कैश ही नहीं रहा। इस कारण भी पीएनबी में ज्यादा भीड़ रही। स्टेट बैंक के खाताधारक दिन भर खाली हाथ लौटते रहे। वहीं बैंक की ओर से नोटिस लिखा गया था कि कैश सिर्फ शाखा के खाताधारकों को मिलेगा।
विज्ञापन
-------------
बैंककर्मी पर लगाया अभद्रता का आरोप
काम के बोझ और लोगों से हो रही झिकझिक का असर बैंककर्मियों के व्यवहार पर भी पड़ रहा है। कनखल की एक छात्रा ने थाने के पास स्थित एक बैंक के कर्मचारी पर अभद्रता का आरोप लगाया है। छात्रा का आरोप है कि एक कर्मचारी हर रोज कैश लेने आने वाले लोगों से अभद्रता करता है। उसके साथ भी अभद्रता की गई। उसने कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।