फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Police Rukwai married teenager

पुलिस ने रुकवाई किशोरी की शादी

Wed, 11 May 2016 12:21 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Wed, 11 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। पुलिस ने नाबालिग की शादी रुककर उसके माता-पिता और दूल्हे बने युवक की मां को हिरासत में ले लिया, जबकि दूल्हा फरार होने मे कामयाब रहा। पुलिस अब किशोरी को एक संस्था को सौंपने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक रिक्शा चालक के छह बच्चे हैं। उसकी सबसे बड़ी बेटी की उम्र 13-14 वर्ष के आसपास है और वो भीख मांगती है। झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले रिक्शा चालक की बेटी को नशे की लत भी इस दौरान पड़ गई। बेटी की इसी लत से आजिज आकर पिता ने उसकी शादी करने का मन बनाया। बताया जाता है कि ब्रह्मपुरी से सटी झलकारी बस्ती के रहने वाले युवक से मंगलवार को शादी करने की बात तय हो गई। मंगलवार को दोनों परिवार शादी के लिए एक मंदिर में जाने ही वाले थे कि किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने झुग्गी में छापा मारकर किशोरी, उसके माता पिता एवं युवक की मां को हिरासत में ले लिया जबकि दूल्हा बना युवक हाथ नहीं आया। पुलिस पूछताछ में किशोरी के माता पिता बोले कि वे एक शादी पक्की करने की रस्म अदा कर रहे थे और शादी बालिग होने पर ही करने का प्लान था। लेकिन पुलिस को उनकी कहानी पर यकीन नहीं हुआ। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि किशोरी नशे की आदी है इसलिए उसे मातृ आंचल संस्था को सौंपा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed