{"_id":"58b5b3394f1c1b7c05831803","slug":"police-questioned-restored","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूछताछ कर लौटी दिल्ली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूछताछ कर लौटी दिल्ली पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Tue, 28 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चाट विक्रेता से पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस सोमवार देर रात लौट गई। इधर, स्थानीय पुलिस ने चाट विक्रेता को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
सोमवार को दिल्ली के पांडवनगर थाने से एसआई धीरज कुमार की अगुवाई में पहुंची पुलिस टीम ने मंसादेवी वाली गली में चाट की दुकान लगाने वाले राहुल को हिरासत में लिया था। आरोप था कि राहुल के मोबाइल नंबर से दिल्ली के एक मीडियाकर्मी को धमकी भरे फोन कॉल आ रही थी और एक लाख की रंगदारी भी मांगी जा रही है। दिल्ली पुलिस की पूछताछ में युवक ने कबूला था कि दिल्ली की एक युवती के कहने पर ही उसने फोन कॉल की थी और उसके दो दोस्त किशन और भोला ने मीडियाकर्मी को ठिकाने लगाने की रंगदारी भी ली थी। दिल्ली की युवती 31 दिसंबर को उसकी दुकान पर चाट खाने आई थी और तब से उसकी परिचित है। युवती से वह दिल्ली पहुंचकर भी मिला था और दक्षिण भारत घूमने भी गया था। हालांकि, मीडियाकर्मी ने युवती को पहचानने की बात स्वीकारी थी, लेकिन युवती की उनसे रंजिश क्या है इस बात पर चुप्पी साध ली थी। कई घंटों तक चाट विक्रेता से पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस लौट गई। एसएसआई पंकज देवरानी ने बताया कि चाट विक्रेता को उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।