फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Police preparations complete for Kanwar fair: DGP

कांवड़ मेले को लेकर पुलिस तैयारी पूरी: डीजीपी

Fri, 08 Jul 2022 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
Police preparations complete for Kanwar fair: DGP
कांवड़ यात्रा को लेकर डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि बाकी विभागों की तरह पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने कहा कि हाईवे फोरलेन हो चुका है, इस लिहाज से इस बार कुछ रूट लंबे समय तक खुले रह सकते हैं।
विज्ञापन

मेेला नियंत्रण सभागार में कांवड़ यात्रा की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि दो साल से कांवड़ यात्रा नहीं होने से इस बार बड़ी संख्या में कांवड़िए हरिद्वार आएंगे। इसके लिए पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली है। बॉर्डर के जिलों व राज्यों से बैठक कर आपसी समन्वय बना लिया है। इस बार हाईवे फोरलेन हो गया है। इसमें भी कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। जिनको पुलिस को सुगमता पूर्वक लागू करना है।
विज्ञापन

डीजीपी ने कहा कि हरिद्वार पहुंचने वाले कांवड़ियों को शहर की स्थिति भी देखनी होगी। शहर 10 किलोमीटर लंबा है, लेकिन चौड़ाई मात्र डेढ़ किलोमीटर है। ऐसे में आवागमन से लेकर स्थानीय लोगों की सुविधाओं को भी उनको देखना होगा। कांवड़िए श्रद्धा भाव के साथ यात्रा पर आएं। जिससे किसी को असुविधा ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed