{"_id":"58a1e5a94f1c1b5d36d84a81","slug":"police-in-pancpuri-foot-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचपुरी में पुलिस का पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचपुरी में पुलिस का पैदल मार्च
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Mon, 13 Feb 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस ने सोमवार को पंचपुरी में पैदल मार्च निकालकर ताकत का अहसास कराया। पुलिस ने चेताया कि गड़बड़ी करने वाले शरारती तत्वों से सख्ती से निपटने की तैयारी की गई है। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके के निर्देश पर शहर क्षेत्र के सभी थाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस सड़क पर उतर आई। बकायदा पैरा मिलिट्री फोर्स को साथ लेकर कनखल, रानीपुर,श्यामपुर, हरिद्वार, ज्वालापुर, सिडकुल, बहादराबाद, पथरी क्षेत्रों में पैदल मार्च निकाला गया। गली, मोहल्लों और गांवों में भी पुलिस के बूटों की धमक गूंजती रही।
पुलिस ने अपनी ताकत का अहसास कराते हुए चेतावनी भी दी कि विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराना प्राथमिकता में है। मतदान के दौरान गड़बड़ी, अफवाह या हुड़दंग करने वाले हर शख्स से सख्ती से निपटा जाएगा। नगर पुलिस अधीक्षक परमेंद्र डोबाल ने बताया कि हर थाना क्षेत्र की पुलिस को पूरी तरह से अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए है।
इतना फोर्स रहेगा तैनात
तीन अपर पुलिस अधीक्षक, नौ सीओ, 21 निरीक्षक, 239 एसआई, 1462 कांस्टेबल, 200 होमगार्ड, गैर राज्य के होमगार्ड 2320, 451 पीआरडी, 416 ग्राम चौकीदार, चार कंपनी पीएसी, 22 कंपनी , एक प्लॉटून पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है।