फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   police held a meeting regarding diversion and parking arrangements regarding Somvati Amavasya bath in Haridwar

Somvati Amavasya: हरिद्वार में 29 और 30 मई को शहर में भारी वाहन प्रतिबंधित, जान लें किन सड़कों पर रहेगा डायवर्जन

Thu, 26 May 2022 10:46 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 26 May 2022 10:46 PM IST
सार

धर्मनगरी हरिद्वार में सोमवती अमावस्या पर स्नान को लेकर पुलिस ने कमर कसी। एसएसपी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें पार्किंग यातायात व रूट डायवर्जन पर मंथन हुआ। इसके साथ ही मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाने को लेकर भी अतिरिक्त पुलिस बल व पीएसी तैनात का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
police held a meeting regarding diversion and parking arrangements regarding Somvati Amavasya bath in Haridwar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्मनगरी हरिद्वार में साल की आखिरी सोमवती अमावस्या के स्नान पर्व पर इस बार यात्रियों के बड़ी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है। वीकेंड के साथ ही सोमवार को सोमवती अमावस्या का अवकाश रहने के चलते दिल्ली, हरियाणा, यूपी, राजस्थान व पंजाब से श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचेंगे। इसको लेकर एसएसपी ने सिविल पुलिस व यातायात पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए पार्किंग यातायात व रूट डायवर्जन किया है। इसके साथ ही मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाने को लेकर भी अतिरिक्त पुलिस बल व पीएसी तैनात की जाएगी। शहर में 29 मई को रात दो बजे से 30 मई की रात 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। 

विज्ञापन


सीसीआर के सभागार में गुरुवार को जिले भर के पुलिस अधिकारियों संग बैठक के दौरान डीआईजी-एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं के अधिक संख्या में आने के मद्देनजर पुलिस कप्तान ने यातायात व्यवस्था पर अधिक फोकस किया। उन्होंने शहर से लेकर जिले में डायवर्जन प्लान लागू करने को लेकर मंथन किया, जिसके बाद डायवर्जन को लेकर रायशुमारी बनी। पुलिस कप्तान ने निर्देश दिया कि पैदल चलने वालों के लिए अलग प्लान बनाया जाए, जिससे की उन्हें भी दिक्कत न होने पाए। पुलिस कप्तान ने कहा कि यातायात प्लान के दौरान पुलिसकर्मी अपने विवेक से भी कार्य ले सकते हैं। बैठक में एसपी देहात परमेंद्र डोबाल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसपी क्राइम हिमांशु वर्मा, राजपत्रित अफसर, एसओ एवं इंस्पेक्टर मौजूद रहे।

विज्ञापन

यह रहेगा यातायात प्लान 

  • दिल्ली-मेरठ- मुजफ्फरनगर व ईमलीखेड़ा-भगवानपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों (ट्रैक्टर ट्राली/बस) को ऋषिकुल हाईवे से डायवर्ट कर ऋषिकुल मैदान पार्किंग में पार्क किया जाएगा। छोटे चौपहिया वाहनों को अलकनंदा पार्किंग, रोडीबेलवाला दीनदयाल पार्किंग व पंतदीप पार्किंग में पार्क किया जाएगा। इन पार्किंगों के भरने की स्थिति में वाहनों को चमगादड़ टापू में पार्क किया जाएगा।
  • रोडीबेलवाला/पतद्वीप पार्किंग भरने पर दिल्ली की ओर से आने वाले सभी वाहनों को नगला इमरती रुड़की हाईवे से डायवर्ट कर लक्सर जगजीतपुर बूढ़ी माता तिराहा से वैरागी कैंप पार्किंग में पार्क किया जाएगा और ईमलीखेड़ा धनौरी बहादराबाद की ओर से आने वाले वाहनों को गुरुकुल कांगड़ी फ्लाई ओवर से सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए देशरक्षक बूढ़ी माता तिराहे से डायवर्ट कर बैरागी कैंप पार्किंग में भेजा जाएगा।
  • दिल्ली से देहरादून जाने वाले वाहनों का शहर में अत्यधिक दबाव होने की स्थिति में मंगलौर से वाहनों को डायवर्ट भगवानपुर-छुटमलपुर-बिहारीगढ होते हुए देहरादून की ओर भेजा जाएगा।
  • नजीबाबाद/बिजनौर की ओर से आने वाले वाहनों को 4.2 से डायवर्ट कर नीलधारा / गौरीशंकर पार्किंग में पार्क किया जाएगा और देहरादून व ऋषिकेश जाने वाले वाहन होली चौक व हनुमान मंदिर तिराहे से चीला होते हुए होते हुए अपने-अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • देहरादून, ऋषिकेश की ओर से आने वाले वाहनों को दूधाधारी चौक से डायवर्ट कर मोतीचूर पार्किंग में पार्क किया जाएगा और मोतीचूर पार्किंग भरने की स्थिति में वाहनों को जयराम मोड़ से डायवर्ट कर चमगादड़ टापू में पार्क किया जाएगा।
  • देहरादून से हरिद्वार होकर दिल्ली जाने वाले वाहनों का शहर में अत्यधिक दबाव होने की स्थिति में देहरादून जनपद से समन्वय स्थापित कर वाहनों को बिहारीगढ-छुटमलपुर - भगवानपुर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
  • शहर में अत्यधिक दबाव होने की स्थिति में ऋषिकेश की ओर से दिल्ली जाने वाले वाहनों को ऋषिकेश कंट्रोल रूम से समन्वय स्थापित कर वाहनों को नटराज चौक ऋषिकेश डायवर्ट कर देहरादून-बिहारीगढ-छुटमलपुर-भगवानपुर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।

ऑटो-विक्रम का प्लान 

  • ऋषिकेश की तरफ से आने वाले ऑटो/विक्रम को जयराम आश्रम मोड़ से डायवर्ट कर वापस ऋषिकेश की ओर भेजा जाएगा।
  • ज्वालापुर की तरफ से आने वाले ऑटो/विक्रम को भगत सिंह चौक से बिल्केश्वर तिराहे से डायवर्ट कर वापस ज्वालापुर की तरफ भेजा जाएगा। 
  • कनखल की तरफ से आने वाले ऑटों/विक्रम को सिंहद्वार व तुलसी चौक से डायवर्ट कर वापस कनखल की तरफ भेजा जाएगा। 
  • ज्वालापुर से शंकर आश्रम की तरफ से आने वाले ऑटो/विक्रम को देवपुरा चौक से डायवर्ट कर वापस चंद्राचार्य चौक की तरफ भेजा जाएगा।
विज्ञापन

रोडीबेलवाला से अतिक्रमण हटाया
एसएसपी के बैठक में पहुंचने से पहले रोडीबेलवाला चौकी पुलिस ने अस्थायी अतिक्रमण हटाया। चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल की अगुवाई में पुलिस टीम ने सीसीआर के अलावा आसपास से भी अस्थायी अतिक्रमण को हटवाते हुए फिर से अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed