फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Police has started preparations for the upcoming

चारधाम यात्रा : भीड़ बढ़ने पर शिवमूर्ति से चंडी चौक तक होगी वनवे व्यवस्था

Sat, 30 Mar 2024 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Police has started preparations for the upcoming
Iचारधाम यात्रा सीजन को लेकर पुलिस ने शुरू की तैयारीI
विज्ञापन




आगामी चारधाम यात्रा सीजन को लेकर पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। सीजन के दौरान भीड़ बढ़ने पर शहर में शिवमूर्ति चौक से लेकर चंडी चौक तक ऑटो, विक्रम, ई-रिक्शा के लिए वनवे व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके लिए स्थानीय पुलिस और यातायात पुलिस ने ट्रायल किया है। साथ ही यूनियनों के साथ बैठक कर निर्देश भी दिए हैं।




सीओ सिटी जूही मनराल, सीओ यातायात नताशा सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुशील रावत, एसआई यातायात अरविन्द सिंह राणा, नगर कोतवाली के एसएसआई सतेंद्र सिंह बुटोला, मायापुर चौकी प्रभारी विक्रम सिंह बिष्ट ने नगर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद शहर क्षेत्र में संचालित ऑटो, विक्रम, ई-रिक्शा यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी की गई। तय हुआ कि भीड़ बढ़ने पर शिवमूर्ति चौक से होते हुए ऑटो रिक्शा, विक्रम और ई-रिक्शा सीधे जा सकेंगे, लेकिन उनकी वापसी पोस्ट ऑफिस तिराहा, रजिस्ट्री तिराहा, गुजरावाला, चंडी चौक होते हुए होगी। चंडी चौक से ललतारौ पुल-वाल्मिकि चौक के बीच भी वाहन नहीं जा सकेंगे। उन्हें हाईवे से देवपुरा चौक होते हुए ललतारौ पुल की तरफ आना होगा।
विज्ञापन


सीओ सिटी जूही मनराल ने बताया कि चार धामयात्रा सीजन को लेकर पुलिस की तैयारी पूरी है। भीड़ का दबाव बढ़ने पर वनवे व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed