{"_id":"58a885204f1c1b5833d89113","slug":"police-arrived-to-nab-wb","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरपकड़ के लिए पुलिस पश्चिम बंगाल पहुंची ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरपकड़ के लिए पुलिस पश्चिम बंगाल पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Sat, 18 Feb 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के कारोबारी श्याम किशोर खन्ना हत्याकांड में हरिद्वार पुलिस एवं सीआईयू ने पश्चिम बंगाल में डेरा डाल लिया है। मोबाइल फोन स्विच ऑफ होने से आरोपी अभी पकड़ से दूर है। पुलिस उच्चाधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
मूल रूप से दिल्ली के गांधी गली फतेहपुरी निवासी श्याम किशोर खन्ना 14 फरवरी ाके हरिद्वार पहुंचे थे। वे अपने साथ पश्चिम बंगाल के रहने वाले दो मजदूर लेकर आए थे। उन्हें अभिषेक नगर स्थित अपने घर की साफ सफाई करवानी थी। दो दिन तक पति से संपर्क न होने पर पत्नी मंजू ने हरिद्वार में रहने वाले परिचित शरद पुरी से संपर्क साधा। शरदपुरी जब 16 फरवरी को अभिषेक नगर में उनके घर पर पहुंचे तो शौचालय से कारेाबारी का शव बरामद हुआ था। कारोबारी के साथ आए पश्चिम बंगाल के रहने वाले मजदूर सगे भाई शमशेर शेख व हाजिम पुत्रगण हनुशेख निवासी कटियार राजगंज उत्तर दिनाजपुर पश्चिम बंगाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन
संदेह के घेरे में आए भाइयोें की लोकेशन पूर्वी उत्तर प्रदेश में आने पर पुलिस टीम पीछे- पीछे रवाना हो गई थी। पुलिस टीम ने अब पश्चिम बंगाल में डेरा डाला हुआ है। आरोपियों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ होने से पुलिस उनके गिरेबां तक नहीं पहुंच पा रही है। एसपी सिटी परमेंद्र डोबाल ने बताया कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन