{"_id":"689643262c348048ec028f86","slug":"police-arrested-11-warrantees-haridwar-news-c-35-1-hrd1002-136608-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पुलिस ने 11 वांरटियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पुलिस ने 11 वांरटियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 11 वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश कर किया।
कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि कोर्ट से गैरहाजिर चल रहे 11 लोगों के गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। वारंट तामील अभियान चलाया गया। इसके तहत कई टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी संदीप उर्फ सापू निवासी भूपतवाला, राकेश निवासी बिरला हाउस के सामने, मोहित निवासी रामगढ़ नई बस्ती खड़खड़ी, ललित कुमार निवासी खड़खड़ी, नीशू कुमार शर्मा निवासी भीमगोडा, दिनेश निवासी सिंचाई विभाग कॉलोनी मायापुर, राजू निवासी रोड़ीबेलवाला, दीपक शुक्ला निवासी शिवमूर्ति गली, आशा पटेल निवासी इंद्रा बस्ती, कविता चौहान निवासी ऋषिकुल और विकास चंदेरिया निवासी ब्रह्मपुरी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। इन पर आबकारी अधिनियम, पुलिस एक्ट, भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और एनआई एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।