फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   PM's vision will encourage daughters

पीएम के विजन से मिलेगा बेटियों को हौसला

Sun, 07 Feb 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 07 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन जिले की बेटियों को प्रोत्साहित करेगा। केंद्र सरकार की योजना ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार जिले का भी चयन किया गया है। प्रशासन की ओर से इस बारे में प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा ताकि इस योजना को जोरदार तरीके से जिले में लागू कर बेटियों को प्रोत्साहित किया जा सके। जिले में लगातार कम हो रहे लिंगानुपात को बढ़ाने के लिए भी इस योजना का उद्देश्य है।

विज्ञापन

 हरिद्वार जिले में लिंगानुपात लगातार घटता जा रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि  वर्ष  2013-14 में पुरुषों के सापेक्ष महिलाओं का अनुपात 883 था जो वर्ष 2014-15 में बढक़र 912 हो गया था, लेकिन दो महीने पहले दिसंबर में आए आंकड़ों ने और भी ज्यादा निराश कर दिया। यह संख्या इस समय 874 पाई गई है जबकि साक्षरता के हिसाब से पुरुषों का प्रतिशत 81 तो महिलाओं का 64.6 प्रतिशत है। जिले में बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन सहयोगी साबित होगा।
विज्ञापन

 जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ ने बताया कि योजना में जिले के चयन से संबंधित आदेश प्राप्त हो गया है। सहयोगी अधिकारियों से मिलकर इस बारे में कार्ययोजना बनाई जा रही है। इस आशय का प्रस्ताव बनाकर शासन को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed