फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Pitru Amavasya 2026 heavy rush of devotees in haridwar long Traffic Jam on delhi-dehradun Highway Uttarakhand

पितृ अमावस्या: पितरों को तर्पण, हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दिल्ली-देहरादून हाईवे पर लगा लंबा जाम

Sat, 10 Oct 2026 12:54 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Sat, 10 Oct 2026 12:54 PM IST
सार

पितरों के तर्पण और गंगा स्नान के लिए पितृ अमावस्या पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। सुबह से ही गंगा घाटों पर बढ़ी चहल-पहल के बीच दिल्ली-देहरादून हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे स्थानीय लोगों और बाहर से आए श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
Pitru Amavasya 2026 heavy rush of devotees in haridwar  long Traffic Jam on delhi-dehradun Highway Uttarakhand
हरिद्वार में उमड़ी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पितृ अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में सुबह से ही लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। हरकी पैड़ी सहित विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान और पितरों के तर्पण के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने से शहर में यातायात का दबाव बढ़ गया।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते दिल्ली से देहरादून जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह से ही लंबा जाम लग गया। इसके कारण स्थानीय लोगों के साथ ही बाहरी राज्यों से हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लगा।
विज्ञापन


वहीं, पितरों के निमित्त तर्पण और धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए हरिद्वार पहुंच रहे श्रद्धालु भी जाम में फंसे रहे। पितृ अमावस्या पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के चलते शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित रही और लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

संगम नगरी देवप्रयाग में सर्व पितृ अमावस्या पर उमड़े श्रद्धालु, 
पवित्र भागीरथी और अलकनंदा नदी के संगम स्थल देवप्रयाग में सर्व पितृ अमावस्या और पितृ विसर्जन के अवसर पर शनिवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। संगम तट पर अलसुबह से ही लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी। जहां श्रद्धालुओं ने संगम के पवित्र जल में डुबकी लगाकर स्नान किया और अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया। इस दौरान लोगों ने पूजा-अर्चना कर अपने पूर्वजों को  विदाई दी और घाटों पर पितरों के निमित्त भोजन सामग्री अर्पित की। इसके बाद सूर्य को अर्घ्य देकर पूर्वजों की आत्मा की शांति और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई। सर्व पितृ अमावस्या के इस पावन पर्व पर संगम नगरी के घाटों पर धार्मिक अनुष्ठानों और रीति-रिवाजों का दौर चलता रहा।
 

श्रीनगर में अलकनंदा में स्नान कर लोगों ने पितरों का किया तर्पण 
पितृ विसर्जन के अवसर पर शनिवार को श्रीनगर के अलकनंदा तट स्थित अलकेश्वर घाट, शारदानाथ घाट और आईटीआई घाट पर सुबह से ही लोगो  की आवाजाही बनी रही। लोगों ने अलकनंदा नदी में स्नान कर पितरों का तर्पण किया और पूजा-अर्चना के साथ अपने पूर्वजों को विदाई दी।घाटों पर पहुंचे लोगों ने पितरों के निमित्त भोजन सामग्री अर्पित की। इसके साथ ही सूर्य को अर्घ्य देकर पूर्वजों की आत्मा की शांति और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह के समय घाटों पर श्राद्ध और तर्पण करने वालों की भीड़ नजर आई। लोगों ने परंपरा के अनुसार अपने पूर्वजों का स्मरण कर धार्मिक रीति-रिवाजों का निर्वहन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed