फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Physician on leave, even ultrasound did not happen

फिजिशियन छुट्टी पर, अल्ट्रासाउंड भी नहीं हुए

Mon, 08 Nov 2021 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Physician on leave, even ultrasound did not happen
जिला अस्पताल के विशेषज्ञ फिजिशियन 20 नवंबर तक छुट्टी पर चले गए हैं। त्योहारों के बाद अस्पताल में सोमवार को भीड़ उमड़ी, लेकिन डॉक्टर न होेने से मरीजों को भारी परेशानी हुई। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड भी नहीं हुए। इससे मरीजों को परेशान होकर मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

धर्मनगरी के मेला और जिला अस्पताल में एक ही विशेषज्ञ फिजिशियन डॉ. संदीप टंडन हैं। वह जिला अस्पताल में तैनात हैं। इसके अलावा जनरल फिजिशियन डॉ. रामप्रकाश भी जिला अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्साधिकारी के पद तैनात हैं। डॉ. संदीप टंडन 20 नवंबर तक अवकाश पर चले गए हैं। इससे सामान्य बीमारियों जैसे, बुखार, खांसी, जुकाम, डेंगू और मलेरिया के मरीजों का दबाव डॉ. रामप्रकाश की ओपीडी पर पड़ गया है।
विज्ञापन

डॉ. राम प्रकाश की ओपीडी में सोमवार को 140 मरीज पहुंचे, लेकिन अन्य जटिल रोगों के मरीजों को जिला अस्पताल से बैरंग लौटना पड़ा। इसके कारण मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगा उपचार करवाना पड़ रहा है। उधर, सोमवार को जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड भी नहीं हो सके। इसके कारण मरीजों को निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर जाकर अल्ट्रासाउंड करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञ फिजिशियन डॉ. संदीप टंडन का पारिवारिक कार्यक्रम है, इसलिए वह अवकाश पर हैं। अल्ट्रासाउंड करने वाले वाले डॉ. संजय त्यागी सोमवार को कोर्ट में तारीख पर गए थे। इस वजह से अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके। मंगलवार से अल्ट्रासाउंड शुरू हो जाएंगे। -डॉ. राजेश गुप्ता, सीएमएस
मैं अपनी पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जिला अस्पताल आया था। अल्ट्रासाउंड नहीं होने के कारण भटकता रहा और फिर निजी अस्पताल गया। -प्रमोद, ज्वालापुर

मैं अल्ट्रासाउंड कराने आई थी, लेकिन वह नहीं हुआ। इससे परेशानी हुई। निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउड काफी महंगा है। अब मंगलवार को फिर से आना पड़ेगा। -बबीता, भूपतवाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed