फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Permission of the fair was cancelled due to obscene dance

Haridwar News: अश्लील डांस कराने पर मेले की अनुमति को किया निरस्त

Fri, 30 May 2025 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Permission of the fair was cancelled due to obscene dance
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली के सराय क्षेत्र में आयोजित मेले में अश्लील डांस कराने की सूचना पर पुलिस ने कार्यक्रम की अनुमति तत्काल निरस्त कर दी है। साथ ही आयोजक के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई भी की गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मामला सराय इलाके का है। यहां मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आड़ में अश्लीलता परोसी जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम को रुकवाया और जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि मेला आयोजक ने अनुमति की शर्तों का गंभीर उल्लंघन किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मेला आयोजक इमरान निवासी मोहल्ला हजरत बिलाल, लंढोरा कोतवाली मंगलौर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रशासन को अनुमति रद्द करने की रिपोर्ट भेज दी है। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने कहा कि मेला या कोई भी सार्वजनिक आयोजन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए होते हैं न कि अश्लीलता फैलाने के लिए। ऐसे आयोजनों में अश्लील कार्यक्रमों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed