फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   People thirst after three drinking water lines

तीन तीन पेयजल लाइन के बाद लोग प्यासे

Thu, 27 Feb 2020 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
People thirst after three drinking water lines
दुर्गानगर भूपतवाला में पिछले लंबे समय से पीने के पानी का संकट बना है। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि तीन तीन पेयजल लाइन होने के बाद भी पानी नसीब नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद सतेंद्र वर्मा, भाजपा नेता नाथीराम प्रजापति, पप्पू आदि ने बताया कि पिछले तीन महीने से हजारों की आबादी वाले इस क्षेत्र में लोग पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले नगरपालिका के पास ही जलापूर्ति की व्यवस्था थी। तब की पाइप लाइन से लोगों को पानी मिलता रहा है। कुंभ 2010 में एक नई पाइप लाइन डाली गई जो जमीन के अंदर दबी पड़ी है। उसमें जब पानी छोड़ा जाता है तो पाइप लाइन फट जाती है। पेयजल संकट का समाधान करने के लिए अब अमृत योजना से तीसरी पाइप लाइन भी डाल दी गई है, लेकिन उसको कहीं जोड़ा नहीं गया है। पुरानी लाइन से ही थोड़े समय के लिए पानी आता है। क्षेत्र की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगरपालिका ने प्राइमरी पाठशाला नंबर 44 में एक ओवरहेड टैंक भी बनाया था, लेकिन जल संस्थान उसको भरता नहीं है।
विज्ञापन

-------------
दुर्गानगर क्षेत्र में पेयजल का संकट है, लेकिन उतना नहीं जितना लोग शिकायत कर रहे। संकट का एक कारण तो यह है कि दुर्गानगर ऊंचाई वाला क्षेत्र है और सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक वहां पानी चढ़ता नहीं है। अमृत योजना में डाली गई नई पाइप लाइन को जल्दी चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश चंद्र बमराड़ा, अपर सहायक अभियंता जल संस्थान
----------------
ललता रौ पुल की लीकेज जस की तस
ललतारौ पुल की लीकेज को एक साल से जल संस्थान ठीक नहीं कराया पाया है। अधिशासी अभियंता नरेशपाल सिंह ने नया चैंबर बनवाकर एक सप्ताह के अंदर समस्या का पूर्ण समाधान कराने का दावा किया। अब 15 दिन बाद भी लीकेज पहले की तरह बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed