फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   People created a ruckus at the petrol pump located in

Haridwar News: पंप पर पेट्रोल में पानी आने पर हंगामा

Mon, 01 Apr 2024 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
People created a ruckus at the petrol pump located in
Iनवोदय नगर स्थित पेट्रोल पंप का मामला, पुलिस ने लोगों को कराया शांत
विज्ञापन

I

Iपंप मालिक ने गाड़ियां ठीक कराकर, दोबारा दिया पेट्रोल, टैंक में पानी जाने से आई दिक्कतI



नवोदय नगर स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी आने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। एक के बाद एक 50 से ज्यादा वाहन स्वामी शिकायत लेकर पंप पर पहुंच गए। इससे पंप पर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर सिडकुल पुलिस और क्षेत्रीय आपूर्ति निरीक्षक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को संभाला।



पेट्रोल पंप पर पहुंचे लोगों का कहना था कि उन्होंने पेट्रोल भरवाया था, लेकिन उनकी गाड़ियों की टंकी में पेट्रोल के साथ पानी डाल दिया गया। कुछ लोगों की गाड़ियां खराब हुईं तो वह मैकेनिक के पास पहुंचे। गाड़ियों से जब पानी निकला तो वह सीधे पंप पर पहुंचना शुरू हो गए। पेट्रोल पंप पर जाकर उसकी जांच की तो उसके नोजल से भी पानी निकला। इस पर हंगामा और बढ़ गया। हंगामा इस कदर बढ़ा कि पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। बाद में सामने आया कि माली ने पानी का पाइप चलाकर छोड़ दिया था। इससे पानी पेट्रोल के टैंक में चला गया और यहां से गाड़ियों में। पंप के मालिक ने सभी गाड़ियों को ठीक कराकर दोबारा पेट्रोल भरा।
विज्ञापन






Iशनिवार दोपहर बाद माली ने पानी का पाइप चलाकर छोड़ दिया। इस कारण पानी पेट्रोल स्टोरेज टैंक में चला गया। वाहन स्वामियों के वाहनों को ठीक कराकर उनमें दोबारा पेट्रोल डाल दिया गया है। पंप का करीब डेढ़ हजार लीटर पेट्रोल का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I

I
I

I- सोनम ठाकुर, पेट्रोल पंप मैनेजर, नवोदय नगर
I

I
I

I
I

I
I

Iटीम मौके पर गई थी, घटतौली की कोई समस्या नहीं मिली। पेट्रोल के टैंक में पानी जाने के कारण वाहनों में पेट्रोल के साथ पानी भी गया। इससे उनके वाहनों में तकनीकी खराबी आई। पेट्रोल पंप मालिक ने सभी वाहनों को ठीक करा दिया और सभी ग्राहकों को पेट्रोल पूरा दिया गया है।
I

I
I

I- सुधीर त्रिपाठी, क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षकI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed