ज्वालापुर में बिजली और पानी को तरसे लोग
सार
ज्वालापुर में शुक्रवार को पांच घंटे से अधिक समय तक लोगों को बिजली और पानी के लिए तरसना पड़ा। सप्लाई बंद होने के बाद लोगों ने ऊर्जा निगम के अधिकारी कर्मचारियों को फोन किए लेकिन किसी ने कॉल रिसीव तक नहीं की। इससे लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गई।स्थानीय निवासी सलमान अंसारी, फरमान सलमानी, दीपांशु चौहान, अनिल साहू ने बताया कि पांच घंटे से अधिक बिजली-पानी की आपूर्ति न होने से दिक्कतें झेलनी पड़ी।
विज्ञापन