फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Patients found illiterate at medical store drip

मेडिकल स्टोर पर अनपढ़ चढ़ाता मिला मरीजों को ड्रिप

Tue, 09 Jun 2020 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Patients found illiterate at medical store drip
मेडिकल कलीनिक पर छापेमारी करती ड्रग इंस्पेक्टर। - फोटो : HARIDWAR
रोशनाबाद क्षेत्र में मेडिकल स्टोर पर अनपढ़ 15 साल का युवक मरीजों को ड्रिप चढ़ाता मिला तो दूसरे मेडिकल स्टोर पर दस साल का बच्चा दवा बेच रहा था। तीसरे पर भी मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। इसके अलावा तीन अन्य क्लीनिकों पर अनियमितता पाए जाने पर सील कर दिया। खास बात यह है कि सीएमओ कार्यालय के आसपास इस प्रकार के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने रोशनाबाद क्षेत्र के ब्रह्मपुरी, हेतमपुर, रावली महदूद में मेडिकल स्टोर और क्लीनिक सेंटरों पर छापा मारा। अनीता भारती ने बताया कि निरीक्षण में चौंकाने वाले मामले सामने आए। उन्होंने बताया कि ब्रह्मपुरी स्थित जनता मेडिकल स्टोर पर दस साल का बच्चा दवा बेच रहा था। स्टोर पर शेड्यूल एच की दवा भी थी, जिन्हें फार्मासिस्ट डॉक्टर के पर्चे पर ही दे सकता है। रावली महदूद में 15 साल का अनपढ़ किशोर एक मरीज को ड्रीप लगाता हुआ मिला और वही दवा बेच रहा था। गढ़मीरपुर में भी मेडिकल स्टोर संचालक भी ड्रिप लगाकर मरीजों का इलाज करता मिला। उसके अंदर दवा रखरखाव ठीक नहीं था। उन्होंने बताया कि इन तीनों मेडिकल स्टोर को सील करते हुए लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश की गई है। इसी के साथ गढमीरपुर गांव में तीन क्लीनिक संचालक ड्रग इंस्पेक्टर के पहुंचते ही भाग निकले। कोई व्यवस्था, बोर्ड आदि तक लगे न होने पर तीनों को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed