फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Passengers leaving sweat jam

जाम निकाल रहा यात्रियों का पसीना

Fri, 27 May 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार Updated Fri, 27 May 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Passengers leaving sweat jam
जाम - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। चारधाम यात्रा अपने पूरे चरम पर है और हाईवे पर चंडी चौक से लेकर ऋषिकेश के मोतीचूर रेलवे फाटक तक यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। यात्रा के दौरान भी हरिद्वार और रायवाला पुलिस के बीच में ट्रैफिक प्लान को लेकर को सामंजस्य नहीं है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। चिलचिलाती धूप और ऊपर से जाम से लोगों का पसीना निकल रहा है। पंद्रह मिनट का सफर करीब पौन घंटे में पूरा हो रहा है। कई बार तो चंडीपुल से लेकर ऋषिकेश के नेपाली फार्म तिराहे तक जाम की स्थिति बनी रहती है।

विज्ञापन

चारधाम यात्रा ने पूरा जोर पकड़ लिया है। दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, बिहार, छत्तीसगढ़, पंजाब, राजस्थान सहित कई प्रदेशों के यात्री बड़ी संख्या में यात्रा पर पहुंच रहे हैं। हाईवे पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ गया है।   सुबह से ही यहां से बड़ी संख्या में वाहन यात्रा पर चलने लगते हैं। हाईवे पर जाम न लगे इसको लेकर पुलिस अभी तक कोई प्लान नहीं बना सकी है। दो जिलों का सीमा क्षेत्र होने के बाद भी पुलिस प्रशासन आपस में सामंजस्य नहीं बना रहा है। यही कारण है कि चंडी चौक से जाम की स्थिति बनने लगते हैं। जैसे-जैसे दिन चढ़ता है वहां रेंग रेंगकर चलते हैं। हरिद्वार क्षेत्र में आधे अधूरे बने हाईवे का प्रयोग कार और बस चालक कर रहे हैं, जिससे यहां से तीन-तीन लाइन लग रही हैं। वहीं सप्तऋषि पुलिस चौकी से आगे का क्षेत्र देहरादून जिले के थाना रायवाला में पड़ने से रायवाला पुलिस भी इधर नहीं दिखती, जिससे वाहन चालक मनमानी पर उतारू होते हैं। हाईवे पर चारधाम यात्रा के दौरान व्यवस्था के नाम दूधाधारी चौक पर दो ट्रैफिक पुलिस जवान दिखे। वहीं हाईवे पर आटो विक्रमों का संचालन होने से भी यातायात की गति धीमी हो रही है। आटो विक्रम चालकों द्वारा बीच सड़क में वाहन मोड़ने से जाम की स्थिति बन जाती है। 
विज्ञापन


मंडी में सड़कों पर दुकानें, लग रहा जाम
हरिद्वार। मंडी समिति ज्वालापुर में अव्यवस्थाओं के चलते किसानों और ग्राहकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी परिसर की सड़कों पर फलों और सब्जियों की दुकानें लगने से डेढ़ से दो घंटे प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। मंडी सचिव विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि मंडी में जाम की स्थिति से निपटने के लिए फल और सब्जी के आढ़तियों के लिए 83 नई दुकानें बनाई गई हैं। करीब 26 नई दुकानें फल और सब्जी के आढ़तियों को आवंटित कर दी गई हैं। अन्य बची दुकानें भी आढ़तियों को एक जून तक आवंटित कर दी जाएंगी। इसके बाद भी जो आढ़ती सड़कों पर दुकानें लगाकर मंडी में जाम की स्थिति पैदा कर रहे हैं, ऐसे लोगों से शक्ति से निपटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed