{"_id":"6176c0d936af245ad120f8c1","slug":"passed-the-exam-from-the-commission-but-did-not-get-joining-haridwar-news-drn394375180","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग से परीक्षा पास की, लेकिन नहीं मिली ज्वाइनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग से परीक्षा पास की, लेकिन नहीं मिली ज्वाइनिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊर्जा निगम में अवर अभियंता की परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को अभी तक ज्वाइंनिंग नहीं मिली। चयनित अभ्यर्थियों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरुद्ध भाटी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से मिला। अभ्यर्थियों ने ज्ञापन सौंपकर प्रदेश सरकार से शीघ्र ज्वाइनिंग कराने की मांग की।
भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि ऊर्जा निगम के अवर अभियंता रिक्त पदों के लिए 2016 में विज्ञप्ति जारी हुई थी। अधीनस्थ चयन सेवा आयोग ने पांच नवंबर 2017 में परीक्षा कराई। अनियमितताओं के चलते उच्च न्यायालय ने परीक्षा रद्द कर दी। न्यायालय के आदेश पर ही आयोग ने 10 जनवरी 2021 को पुन: परीक्षा कराई। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को अभी तक ज्वाइनिंग नहीं मिली है।
चयनित अभ्यर्थी अन्नू चौहान, शिवांगी राणा और मनीषा रानी ने कहा कि चयनित अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटका है। अभ्यर्थी संतोष भंडारी, मोहित, अमित और उत्तम ने कहा कि 10 जनवरी 2021 की परीक्षा न्यायालय के आदेश पर ही आयोजित हुई, लेकिन कुछ लोग अनावश्यक कोर्ट चले गए। इसके चलते आज तक ज्वाइनिंग लटकी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। नियमानुसार जो भी कार्रवाई संभव होगी, उसे त्वरित किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में अभ्यर्थी मनोज, नवीन, अनिल, मधुर, शुभम, आशीष, अनुज, संजय, शिवम, फरहान, मनीषा, संगीता, उत्तम, अंकुर पाल, अमित, मोहित के अलावा पार्षद विनित जौली, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा मौजूद रहे।