{"_id":"5f64ee0a8ebc3e30a102031c","slug":"parents-furious-after-cutting-name-from-school-haridwar-news-drn356521256","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से नाम काटने पर भड़के अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से नाम काटने पर भड़के अभिभावक
विज्ञापन
द विजडम ग्लोबल स्कूल के बाहर प्रदर्शन करते अभिभावक ।
- फोटो : HARIDWAR
कुछ अभिभावकों ने द विजडम ग्लोबल स्कूल के प्रबंधन पर फीस जमा नहीं करने पर बच्चों के नाम काटने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। अभिभावकों मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
शुक्रवार को काफी संख्या में अभिभावक ज्वालापुर स्थित द विजडम ग्लोबल स्कूल के गेट के सामने एकत्रित हुए। उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर ट्यूशन फीस के अलावा अन्य खर्चे जोड़कर फीस जमा करवाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया। संगम शर्मा ने कहा कि स्कूल प्रबंधन बात करने को तैयार नहीं होता। उन्होंने बताया कि शिक्षा अधिकारियों को कई बार जानकारी दी, लेकिन उन्होंने केवल तीन सदस्यीय समिति बनाकर अपना पल्ला झाड़ लिया। कोई कार्रवाई न होने पर स्कूल प्रबंधन के इतने हौसले बुलंद हैं। कई बच्चों के नाम काट दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण अभी व्यापार, रोजगार सब ठप है तो ऐसे में फीस कैसे जमा कराएं। एकत्रित हुए अभिभावकों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, स्कूल प्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर हिमांशु नामदेव, विनय कौशिक, चिराग मिश्रा, विकास चौहान, गौरव कपूर, अनुपम, सौरभ, प्रशांत, गुरदीप सिंह, मोहित अरोड़ा, दीपेंद्र अग्रवाल, गगनदीप, मधुकर चावला, अमित ठाकुर, आशीष शर्मा, प्रतीक आदि शामिल थे।
--------------
किसी भी बच्चे का नाम नहीं काटा गया है, कुछ अभिभावकों ने अपनी इच्छा से नाम कटवाएं हैं। जो अभिभावक फीस जमा न करने में सक्षम नहीं थे, उन्होंने लिखित में अपनी समस्या बताई तो उन्हें रिलीफ दिया गया है। अब कुछ बाहरी लोग कुछ अभिभावकों को भ्रमित करते हुए स्कूल को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
- संजय देव्यांगन, द विजडम ग्लोबल स्कूल।