फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Paper leak case: Attachment of absconding accused's house in Saharanpur

पेपर लीक प्रकरण : सहारनपुर के फरार आरोपी के घर की कुर्की

Wed, 26 Jul 2023 07:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 07:25 PM IST
विज्ञापन
Paper leak case: Attachment of absconding accused's house in Saharanpur
फोटो
विज्ञापन


- कनखल थाना पुलिस की टीम ने सहारनपुर पहुंचकर की कार्रवाई
- पटवारी और एई-जेई के पेपर लीक में संलिप्त था आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। पटवारी और एई-जेई की लिखित भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में फरार चल रहे सहारनपुर निवासी आरोपी के घर पहुंचकर बुधवार को कनखल पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की है। इससे पहले पुलिस ने फरार आरोपी सहित दो के घर पर नोटिस चस्पा करते हुए मुनादी कराई थी। एक आरोपी ने सरेंडर कर दिया था, लेकिन एक अभी तक फरार है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के अनुसार, पटवारी और एई-जेई पेपर लीक प्रकरण में करीब 36 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। दोनों ही मामलों में एसआईटी कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। यहीं नहीं, अवैध रूप से धन कमाकर अर्जित की गई करीब एक करोड़ की अवैध संपत्तियों को सील किया गया था। पेपर लीक के मामले में सहारनपुर निवासी दो आरोपी फरार चल रहे थे। पिछले महीने कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों के घरों पर नोटिस चस्पा करते हुए ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी कराई थी। एक आरोपी भूषण ने आत्मसमर्पण कर दिया था। आरोपी अनिल लगातार फरार चल रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को कनखल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने एक टीम को सहारनपुर के लिए रवाना किया। टीम ने फरार आरोपी अनिल कुमार निवासी मांडू वाला थाना फतेहपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश के घर पर कुर्की की कार्रवाई की। कार्रवाई से आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed