{"_id":"58b1b4324f1c1b1b4bb249ca","slug":"panpakrmi-trodden-on-by-truck-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने पंपकर्मी को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने पंपकर्मी को रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Sat, 25 Feb 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्वालापुर क्षेत्र में सीतापुर बाईपास पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार पेट्रोल पंप कर्मचारी की मौत हो गई। बेकाबू ट्रक करीब सौ मीटर तक मोटरसाइकिल सवार पंपकर्मी को खींचता हुआ ले गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
दुर्घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे सीतापुर बाईपास पर हुई। कनखल के गांव जमालपुर कलां निवासी रामकुमार (50) पुत्र रामचंद्र हरिद्वार रुड़की हाईवे पर हरिकृपा पेट्रोल पंप पर कार्यरत थे। वे अपने घर से पंप पर जाने के लिए निकले थे। सीतापुर बाईपास पर पहुंचते ही जैसे ही वह पंप की तरफ मुड़े थे तभी हरिद्वार की ओर से आ रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। काफी दूरी तक मोटरसाइकिल सवार पेट्रोल पंप कर्मचारी को ट्रक खींचते हुए ले गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने ट्रक चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
चौबीस घंटे में तीन मौत
चौबीस घंटे में सीतापुर बाईपास पर तीन जिंदगियां हार गई। दरअसल, सीतापुर बाईपास पर फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। सीतापुर से ज्वालापुर को जोड़ने वाले इस चौक पर निर्माण कार्य होने के चलते दोनों तरफ से कुछ नहीं दिखाई देता है। न ही कोई प्रबंध किए गए है। लिहाजा आमजन अपनी जान गंवा रहे है।
विज्ञापन