फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Pahari Mahasabha protested against Pranav Champion's return to BJP

पहाड़ी महासभा ने प्रणव चैंपियन का भाजपा में वापसी होने पर किया विरोध

Tue, 25 Aug 2020 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Pahari Mahasabha protested against Pranav Champion's return to BJP
खानपुर विधानसभा के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की भाजपा में वापसी किए जाने पर विरोध करते पहा? - फोटो : HARIDWAR
खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की भाजपा में वापस के विरोध में पहाड़ी महासभा प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपी विधायक को भाजपा ने बाहर नहीं किया तो उनका विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को पहाड़ महासभा के कार्यकर्ताओं ने भूपतवाला में भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर पहाड़ी महासभा के महामंत्री तरुण व्यास ने कहा कि कुंवर प्रणव सिंह जैसे विवादित विधायक को विधानसभा में बैठने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक कुंवर प्रणव को भाजपा बाहर नहीं निकालती तो महासभा जगह जगह सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध करेगी।
विज्ञापन

महासभा के पूर्व महामंत्री दीपक पांडे ने कहा कि भाजपा को तुरंत ऐसे संस्कारहीन विधायक को पार्टी की सदस्यता दिलवाने की बजाए तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि देवभूमि के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले की विधानसभा की सदस्यता भी खत्म करनी चाहिए। वरिष्ठ सदस्य महेश भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति ने बलिदान देकर उत्तराखंड हासिल किया और कुछ लोग इस राज्य के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक चैंपियन को भले ही भाजपा ने माफ कर दिया हो, लेकिन उत्तराखंड की जनता कभी माफ नहीं करेगी। प्रदर्शन करने वालों में थानेश्वर शर्मा, मुकेश मारवाड़ी, मोहित शर्मा, संजय रावत, ओम भट्ट, प्रवीण पाठक, हरिओम शर्मा, गोविंद जोशी, मनीष जोशी, आशीष कंडवाल, ललित कोठारी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed