फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Padyatra will come out in support of Yeti and Rizvi

यति और रिजवी के समर्थन में निकलेगी हिंदू जनजागरण यात्रा

Sun, 06 Feb 2022 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Padyatra will come out in support of Yeti and Rizvi
प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते यति नरसिंहानंद फाउंडेशन के पदाधिकार । - फोटो : HARIDWAR
गाजियाबाद के डासना स्थित देवी मंदिर के महंत एवं जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी नरसिंहानंद गिरि और वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के समर्थन में हिंदू यति नरसिंहानंद सरस्वती फाउंडेशन जनजागरण पदयात्रा निकालेगा। 12 फरवरी को जिलाधिकारी कार्यालय गाजियाबाद से हिंदू जागरण पदयात्रा शुरू होगी। पदयात्रा 20 फरवरी को मुख्यमंत्री कार्यालय देहरादून पर समाप्त होगी।
विज्ञापन

देवपुरा स्थित प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में यति नरसिंहानंद फाउंडेशन की महासचिव डॉ. उदिता त्यागी ने कहा कि आत्मरक्षा एवं परिवार की रक्षा सबका अधिकार है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने धर्मसंसद को दुष्प्रचारित किया। महामंडलेश्वर स्वामी नरसिंहानंद गिरि और वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी को साजिश के तहत जेल में डाला गया। इस दौरान अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. गजेंद्र सिंह त्यागी, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव तरुण त्यागी, त्यागी समाज कल्याण समिति हरिद्वार के अध्यक्ष देवदत्त त्यागी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed