रुद्रपुर में आयोजित तीन दिवसीय जूडो कलस्टर प्रतियोगिता में 40वीं वाहिनी पीएसी के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 32 पदकों पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पीएसी के सेनानायक मंजूनाथ टीसी ने शुभकामनाएं दीं।
उत्तराखंड के रूद्रपुर में नौ से 11 अक्तूबर तक आयोजित हुई तीन दिवसीय 20वीं प्रादेशिक अंतर जनपदीय पुलिस व पीएसी वाहिनी जूडो कलस्टर प्रतियोगिता में 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार की पुरुष टीम द्वारा आठ स्वर्ण पदक, चार रजत पदक व सात कांस्य पदक और महिला वर्ग टीम द्वारा चार स्वर्ण पदक, पांच रजत पदक व चार कांस्य पदक समेत कुल 12 स्वर्ण पदक, नौ रजत पदक व 11 कांस्य पदक प्राप्त किए। सभी जनपद/वाहिनीयों में 40वीं वाहिनी पीएसी द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया। इस दौरान उप सेना नायक अरुणा भारती, सहायक सेनानायक कमलेश पंत, ओमप्रकाश भट्ट, शिविर पाल राजपाल सिंह रावत, विक्रम सिंह भंडारी और विरेंद्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।