{"_id":"cb11ed4474a6615c2306acb4d847cf96","slug":"oxygen-cylinder-blast-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"आक्सीजन सिलेंडर फटा, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आक्सीजन सिलेंडर फटा, तीन घायल
अमर उजाला, लंढौरा।
Updated Sat, 12 Oct 2013 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थिथौला गांव स्थित बरफ फैक्ट्री में आक्सीजन सिलेंडर फटने से टांडा भनेड़ा निवासी फईम, सदाकत और रुड़की निवासी स्वराज घायल हो गए। हादसा तीन महीने से बंद फैक्ट्री की मरम्मत के वक्त हुआ।
विज्ञापन
सिलेंडर फटने से इतना तेज धमका हुआ कि आसपास के मकानों की दीवारें तक हिल गईं। लंढौरा क्षेत्र के थिथौला गांव में एक बरफ फैक्ट्री करीब तीन माह से बंद पड़ी है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह फैक्ट्री में मरम्मत का काम चल रहा था। टांडा भनेड़ा निवासी फईम, सदाकत और पुरानी तहसील निवासी स्वराज फैक्ट्री में काम कर रहे थे।
सुबह करीब 11 बजे अचानक वेल्डिंग के लिए लगाया गया आक्सीजन गैस का सिलेंडर फट गया। अचानक हुए हादसे के चलते सिलेंडर की चपेट में आकर काम कर रहे तीनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के मकानों में दीवारें तक हिल गई। हादसा होने के साथ ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों ने हादसे में घायल हुए फहीम, सदाकत और स्वराज को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने फैक्ट्री स्वामी को नोटिस जारी किया है।