फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Owners of commercial vehicles raised tax demand for two years

कामर्शियल वाहनों के मालिकों ने उठाई दो वर्ष का टैक्स माफी की मांग

Tue, 09 Jun 2020 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Owners of commercial vehicles raised tax demand for two years
ट्रेवल्स व्यवसाय की समस्या को लेकर बैठक करते टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन उत्तराखंड के ट्रेवल्स व्यवस? - फोटो : HARIDWAR
हरिद्वार। कामर्शियल वाहनों की यूनियनों के अध्यक्षों की बैठक में दो वर्ष का टैक्स माफ करने और 10 हजार रुपये की सहायता राशि आदि की मांग उठाई गई। राहत न देने पर राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान महासंघ में पांच सदस्य मनोनीत किए गए। मंगलवार को सेक्टर 2 स्थित न्यू पंचपुरी मालिक कल्याण समिति के कार्यालय पर सभी कामर्शियल वाहनों की यूनियनों के अध्यक्षों की बैठक ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के अध्यक्ष डीएस मान की अध्यक्षता में हुई। इसमें उत्तराखंड परिवहन महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा राज्य सरकार को वाहनों का दो वर्ष का टैक्स व 10 हजार रुपये की सहायता राशि चालक वाहनों को दी जाए। ऋषिकेश महासंघ के अध्यक्ष विनय सारस्वत ने कहा कि उत्तराखंड परिवहन महासंघ के बैनर तले सभी संस्थाएं समय-समय पर धरना उपवास विज्ञापन की रूपरेखा बनाएंगी। संघ के प्रांतीय नेता संजय चोपड़ा ने कहा कि नारसन से माणा तक एक आवाज बनाकर कामर्शियल वाहन चालक व मालिकों को सरकार से सहायता दिलाने का काम किया जाएगा। पंचपुरी ऑटो रिक्शा महासंघ अध्यक्ष पवन अरोड़ा ने कहा कि महासंघ के पांच पदाधिकारी धरना प्रदर्शन व उपवास की नीति बनाकर सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाएंगे। बैठक में हरिद्वार से उत्तराखंड परिवहन महासंघ में कामर्शियल वाहनों के चार पांच सदस्य मनोनीत किए गए। इसमें डीएस मान, पवन अरोड़ा, आदेश पंडित, सुनील कड़च्छ, नावेज अंसारी शामिल हैं। इस मौके पर फेरु सगवानी, बलवीर सिंह, मनोज ध्यानी, नवीन रौतेला, विजयपाल रावत, उमेश चौहान, टीटू, संजीव कुमार, अमन, शिवकुमार शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed