{"_id":"5efcc06e8ebc3ea07859a272","slug":"ournalist-commits-suicide-by-hanging-himself-in-a-land-dispute-haridwar-news-drn348719214","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद मं पत्रकार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद मं पत्रकार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
जमीनी विवाद के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, अतीक अहमद (30) पुत्र रशीद अहमद निवासी लंढौरा एक दैनिक समाचार पत्र के लंढौरा से संवाददाता थे। कुछ दिनों से उसका परिवार के लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया गया है कि एक सप्ताह पूर्व उसका परिवार के अन्य लोगों से झगड़ा भी हुआ था। बाद में परिवार के लोगों ने मामले को आपस में ही बैठकर सुलझा लिया था। मंगलवार की देर रात अतीक ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने उनके मोबाइल से एक वीडियो बरामद की, जिसमें मृतक आत्महत्या के लिए उकसाने व मानसिक प्रताड़ना देने वालों के नाम का खुलासा कर रहा है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान का कहना है कि तहरीर आने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, मीडिया कर्मी की मौत पर प्रेस क्लब लंढौरा ने गहरा दुख प्रकट किया है। अध्यक्ष नवाब अली, खुर्शीद आलम, सुशील कुमार झा, अजीत पटेल, अमित बालियान ने कहा कि अतीक ने आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाकर इसके जिम्मेदार लोगों के नाम बताए हैं। प्रेस क्लब की ओर से आरोपित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।