फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Our freedom is protected by the courage of our soldiers

सैनिकों के अदम्य साहस से सुरक्षित है हमारी स्वतंत्रता : दत्त

Thu, 15 Jan 2026 07:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 15 Jan 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Our freedom is protected by the courage of our soldiers
- उच्च न्यायालय नैनीताल के निर्देशों के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आयोजित किया कार्यक्रम
विज्ञापन

- वीर परिवार सहायता योजना की जानकारी देकर न्यायिक अधिकारियों ने सैनिक परिवारों को किया सम्मानित
हरिद्वार। जनपद एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र दत्त ने कहा कि अगर हमारी स्वतंत्रता सुरक्षित है तो वह देश के वीर जवानों के अदम्य साहस और उनकी वीरता के कारण। उन्होंने बृहस्पतिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के तौर पर न केवल सैनिकों के योगदान बलिदान को सराहा, बल्कि सैनिक परिवारों को सम्मानित किया। सेना दिवस के अवसर प्राधिकरण ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के थीम सॉन्ग एक मुठ्ठी आसमान से के गान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसमें सैनिक परिवारों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में बताया गया। वहीं, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को वीर परिवार सहायता योजना 2025 के बारे में जानकारी दी गई। जनपद एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र दत्त ने कहा कि हम अपने घरों में इसलिए चैन से सो पाते हैं क्योंकि सरहद पर हमारे सैनिक हमारी सुरक्षा के लिए तैनात और समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि आज उन सभी सैनिकों को याद करने का नमन करने का दिवस है। वहीं, प्राधिकरण की सचिव व सिविल जज सिमरनजीत कौर ने कहा कि सैनिकों के लिए विधिक सहायता के लिए सेवाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान भी निकाला गया। साथ ही विधिक सेवाओं को अधिकार के साथ लाभ लेने के लिए सभी को प्रेरित किया। जिला जज ने पूर्व सैनिकों के परिवार से आए बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रट संदीप कुमार, संगीता भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed