फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Opposition to the garbage dump in Piplan

कूड़ाघर का विरोध करने वालों के घर तुड़वाने की धमकी

Sat, 26 Mar 2022 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the garbage dump in Piplan
नगर निगम की ओर से पीपलान में बनाए गए कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन के विरोध में हंगामा करते क्षेत्रवासी । - फोटो : HARIDWAR
नगर निगम की ओर से वार्ड नंबर-40 पीपलान में बनाए गए कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन को हटाने के लिए विरोध शुरू हो गया है। पार्षद सुहेल अख्तर ने स्टेशन हटाने की मांग पर धरना दिया। उनके समर्थन में स्थानीय लोग भी धरने पर बैठे। पार्षद ने आरोप लगाया कि नगर आयुक्त ने कूड़ा स्टेशन का विरोध करने वालों को नोटिस जारी कर उनके घर तुड़वाने की धमकी दी। अधिकतर लोगों के घर सरकारी भूमि पर बने हैं। पुलिस ने पार्षद को जबरन धरने से उठा दिया और नगर आयुक्त की घर तुड़वाने की धमकी पर लोग भी धरने से उठकर चले गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को पार्षद सुहेल अख्तर स्थानीय लोगों के साथ पीपलान में बनाए गए कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन के विरोध में धरने पर बैठे। जानकारी मिलने पर नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पार्षद व आयुक्त के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते आसपास बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और विरोध करते हुए कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन हटाने की मांग करने लगे। इसको लेकर मौके पर काफी देर तक हंगामा हुआ। पुलिस धरना स्थल से पार्षद को उठाकर बाहर लेकर आ गई।
विज्ञापन

पार्षद सुहेल अख्तर ने कहा कि कूड़ा घर का विरोध करने पर नगर आयुक्त ने लोगों के घर तुड़वाने की धमकी दी है। इससे लोग घबराकर शांत हो जाए। उन्होंने कहा कि उक्त स्थान पर पहले कूड़ा डाला जाता था लेकिन 2019 में बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ था। इसके बाद कूड़ा डालना बंद कर दिया गया था। अब आबादी के बीच नियमों को ताक पर रखकर यहां कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन बना दिया गया है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके खिलाफ उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। धरना देने वालों में मोबीन, इमरान, इकराम, नासिर, साबिर, इलियास, अमित, आशीष, मोनू, सुभाष, दीपमाला, रानी, लोकेश, आशा, मुसय्यदा, रेणु आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed