फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Opposition to build garbage transfer station in Pantdeep

पंतद्वीप में कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन बनाने का विरोध

Thu, 10 Mar 2022 12:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Opposition to build garbage transfer station in Pantdeep
पंतद्वीप में कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन बनाने का विरोध करते क्षेत्रवासी। - फोटो : HARIDWAR
उत्तरी हरिद्वार के लोग नगर निगम की ओर से पंतदीप मैदान में बनाए जा रहे कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन के विरोध में उतर आए। लोगों ने ट्रांसफर स्टेशन बनाने का विरोध करते हुए किसी अन्य स्थान पर इसे शिफ्ट करने की मांग उठाई। ऐसा न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर निगम ने शहर के अलग-अलग छह स्थानों पर कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन तैयार किए हैं। जिनमें एक पंतदीप मैदान के पास भी बनाया गया है। बुधवार को क्षेत्र के लोग एकत्र होकर मौके पर पहुंच गए। पंतदीप में ट्रांसफर स्टेशन बनाने का विरोध किया। लोगों का कहना है कि मेला लैंड पर कूड़ा स्टेशन बना दिया गया है। यहां तीन तरफ से रास्ते बने हुए हैं। जहां सड़क भी बनी है। लेकिन इसी के बीच कूड़ा घर बना दिया। यहां हमेशा मेले लगते आए हैं। यहां से इसे हटाकर दूसरे स्थान पर बनाया जाए। विरोध करने वालों में बादल गोस्वामी, अनिकेत गिरि, आकाश गुप्ता, आशीष कुमार, अमन तोमर, सुमित, सर्वेश, राम सिंह, बादल, सुनील गुलाटी, अरविंद कुमार, रवि कांबोज, नरेंद्र, मोहन गिरि, संदीप चौधरी, हरिद्वारी लाल, सुभाष, सतीश गुजराल, सुभाष अदलक्खा, आदित्य चौहान, मनोज निषाद आदि शामिल रहे। उधर, सहायक नगर आयुक्त एमएल शाह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed