{"_id":"637a5339c2425125be2626e6","slug":"operator-arrested-for-serving-liquor-in-hotel-dhabas-haridwar-news-drn428701489","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल-ढाबों में शराब पिलाने पर संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल-ढाबों में शराब पिलाने पर संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल-ढाबों में शराब पिलाने वालों की अब खैर नहीं है। जबकि खुलेआम कारों में शराब पीने पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर पुलिस ने कई इलाकों में अभियान चलाकर शराब पिलाने वालों पर कार्रवाई की। ज्वालापुर में एक ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया गया। जबकि 24 लोगों के चालान किए गए।
एएसपी रेखा यादव के नेतृत्व में ज्वालापुर क्षेत्र में होटल ढाबों में अवैध रूप से शराब पिलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि जुर्स कंट्री के पास अन्नपूर्णा मैगी ढाबा में शराब पिलवाने पर संचालक दिलीप कुमार निवासी टोला सनीमा थाना बख्तियारपुर पटना बिहार हाल निवासी नयागांव ज्वालापुर को गिरफ्तार किया गया है। जबकि 24 लोगों का चालान और एक कार, दो मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया गया।
दूसरी तरफ रानीपुर पुलिस ने सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान, सीओ ऑपरेशन निहारिका सेमवाल की अगुवाई में भेल सेक्टर एक और चार में कारों में खुलेआम शराब पीने वालों की क्लास ली। उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया।