फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Only cash payments will be accepted on October 2nd.

Haridwar News: एमडीआर के विरोध में दो अक्तूबर को लेंगे सिर्फ नकद भुगतान

Tue, 29 Sep 2026 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Only cash payments will be accepted on October 2nd.
- हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर संगठन की व्यापारियों से विरोध में शामिल होने की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। यूपीआई भुगतान पर एमडीआर लगाए जाने के विरोध में हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर संगठन ने दो अक्तूबर को सांकेतिक विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया है। संगठन की बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि दो अक्तूबर को संगठन से जुड़े व्यापारी यूपीआई, पेटीएम समेत किसी भी तरह का ऑनलाइन भुगतान स्वीकार नहीं करेंगे और केवल नकद भुगतान लेंगे। अन्य व्यापारियों से भी इस सांकेतिक विरोध में शामिल होने की अपील की है।
मंगलवार को हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर संगठन की बैठक में व्यापारियों ने यूपीआई भुगतान पर एमडीआर को लेकर चर्चा की। व्यापारियों का कहना था कि डिजिटल भुगतान का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में इस पर किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क कारोबारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ाता है। बैठक में दो अक्तूबर को एक दिन के लिए डिजिटल भुगतान का बहिष्कार कर विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल सांकेतिक विरोध के तौर पर किया जा रहा है। इस दौरान व्यापारी ग्राहकों से केवल नकद भुगतान लेने की अपील करेंगे। कहा कि व्यापारी अपनी मांग को लेकर एकजुट हैं और एमडीआर के विरोध में अपनी आवाज उठाते रहेंगे। इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, महामंत्री सुनील अरोड़ा, सागर आहूजा, अमित बत्रा, मनीष बत्रा, रुपेश गोयल, अतुल गोयल, शैलाभ गोयल, अमितेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed