{"_id":"57fbdec64f1c1b620328e372","slug":"only-bjp-form-of-ravana-effigy-blew-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने फूंका कांग्रेस का रावणरूपी पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने फूंका कांग्रेस का रावणरूपी पुतला
hridwar uttrakhanda india
Updated Tue, 11 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने फूंका कांग्रेसी रुपी रावण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए दशहरे से एक दिन पहले कांग्रेस का रावण के रूप में पुतला बनाकर फूंका। सरकार पर माफियाराज और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपाइयों को संबोधित करते हुए विधानसभा चुनाव संयोजक विकास तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार को भ्रमण भूमि समझ लिया है। उनके चारों ओर खनन व शराब माफिया का गठजोड़ है जिसे सरकार का खुला संरक्षण मिल रहा है।
विज्ञापन
जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने राज्य का विकास ठप कर दिया है। विधायक प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने कहा कि कांग्रेस सरकार का पांच साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। यह प्रदेश घोटालों का राज्य बनकर रह गया है। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि किशन बजाज, सप्तऋषि मंडल महामंत्री दीपक नाथ गोस्वामी, मध्य हरिद्वार मंडल अध्यक्ष कामिनी सडाना, कनखल अध्यक्ष देवेंद्र मनवाल, महिला मोर्चा की विभाग संयोजिका संजना शर्मा व मंडल महामंत्री रवि जैसल ने आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
पुतला फूंकने वालों में मृदुल कौशिक, अंजु वधवार, मंजू रावत, कंचन तनेजा, विजय ग्वाड़ी, प्रियव्रत गुप्ता, आदित्य चौधरी, शुभम सरकार, हरिओम मल्होत्रा, पंकज पंवार, आशीष, सुमित, संदीप, गिरीश, आदित्य, विष्णु गोस्वामी, राहुल, अमित, राजेंद्र कटारिया आदि शामिल रहे।
कन्या भ्रूण हत्या एक अभिशाप
हरिद्वार। रामनवमी के मौके पर घर-घर कन्याओं का पूजन किया गया। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रियव्रत गुप्ता ने अपने आवास पर कन्या पूजन करते हुए कहा कि कन्या भ्रूण हत्या समाज के लिए अभिशाप है। रामनवमी पर संकल्प लिया गया कि कन्याओं की सुरक्षा के लिए भाजपा कार्यकर्ता जन जागरूकता अभियान चलाएंगे। प्रशासन से भी ठोस कदम उठाने की मांग की गई।