{"_id":"1ae472036878800b1b8b2105874099ee","slug":"online-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनलाइन भेजें कर्मचारियों का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनलाइन भेजें कर्मचारियों का वेतन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 06 Nov 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के एसएसपी सेथिल अबुदई कृष्णराज एस ने सिडकुल के उद्यमियों के साथ बैठक कर सभी कर्मचारियों का सत्यापन को कहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन
बैठक में सभी कंपनियों में कार्यरत श्रमिकों का बैंक में खाता खुलवाने और उनका वेतन भुगतान सीधे उनके खातों में भेजने को कहा ताकि लूट जैसी घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
एसएसपी ने कहा कि फैक्ट्रियों से जो माल बाहर भेजा जाता है, उसे रजिस्टर्ड ट्रांसपोर्ट से भेजने तथा माल ले जाने वाले वाहन चालक एवं हेल्पर की आईडी, फोटो एवं वाहन के कागजात की छाया प्रति साथ भेजने का कहा। जिससे रास्ते में माल गायब या चोरी होने की घटनाओं पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन
कर्मचारी उपलब्ध करने वाले सभी लेबर ठेकेदारों को श्रमिकों का वेतन समय पर वितरित करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर नवनीत सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर राजेश भट्ट, राजीव रौथाण, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेंद्र गर्ग, अरुण सारस्वत, पंकज त्यागी आदि उद्यमी मौजूद रहे।