{"_id":"573f5b734f1c1bda6aac73c7","slug":"one-woman-hanged-another-swallowed-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महिला ने फांसी लगाई, दूसरी ने जहर निगला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महिला ने फांसी लगाई, दूसरी ने जहर निगला
hridwar uttrakhanda india
Updated Sat, 21 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। ज्वालापुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर पति को सौंप दिया।
विज्ञापन
कोतवाली ज्वालापुर में तैनात महिला एसआई जानकी भंडारी ने बताया कि क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में दाखिल रही महिला रुबी (26) पत्नी राजबीर निवासी गांव सराय की बृहस्पतिवार देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। पूछताछ में पति ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उसकी पत्नी ने पंखे के सहारे फांसी लगा दी थी। उसने फंदा खोलकर नीचे उतारा था और अस्पताल में भर्ती कराया था। पति ने प्रारंभिक पूछताछ में किसी तरह के विवाद की बात से इंकार किया है। पेशे से मजदूर पति से पूछताछ की जा रही है। उधर, सिडकुल के ब्रह्मपुरी रावली महदूद में बृहस्पतिवार देर रात एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी। कोर्ट चौकी प्रभारी दीपक कठैत ने बताया कि मूल रूप से जानसठ जिला मुजफ्फरनगर निवासी मनोज कई वर्ष से यहां रह रहा था और सिडकुल की एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत था। देर रात उसकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जब तक उसे अस्पताल ले जाते, तब तक उसकी मौत हो गई। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा दिया गया है।
विज्ञापन
गंगनहर में डूबे छात्र का शव बरामद
हरिद्वार, ऋषिकुल क्षेत्र के जग्गू घाट पर गंगनहर में डूबे आठवीं के छात्र अंकित (13) का शव शुक्रवार सुबह पथरी पावर हाउस पर अटका हुआ मिला। पांच दिन पूर्व विकास कालोनी में अपने मामा के घर आया छात्र अंकित पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी मोतीचूर हरिपुर कलां रायवाला तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया था, जबकि उसका ममेरा भाई साहिल बाल बाल बच गया था। औद्योगिक चौकी प्रभारी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि पथरी पावर हाउस पर शव अटका हुआ मिला है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आकर एक की मौत
हरिद्वार, ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार तड़के हरिद्वार दिल्ली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रउफ (40) पुत्र मंजूर अहमद निवासी मोहल्ला घोसियान के रूप में हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा गया है। एसओ दिनेश कुमार ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आकर कैसे मौत हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।