{"_id":"38eca527efef5c60091d4fc416f1fa0c","slug":"one-million-pilgrims-took-a-dip-in-the-ganges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 12 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। अर्द्धकुंभ मेले का तीसरा व वसंत पंचमी के स्नान के लिए उम्मीद के अनुरूप श्रद्धालु नहीं पहुंचे। शुक्रवार को हरकी पैड़ी सहित विभिन्न घाटों पर करीब एक लाख लोगों ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। स्नान के लिए पहुंचने में वालों में सबसे ज्यादा स्थानीय और आसपास के श्रद्धालु ही थे। दूसरी तरफ मेला प्रशासन का दावा है कि पांच लाख से अधिक श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे। पुलिस ने सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की थी। सुरक्षा के इन प्रबंधों की जरूरत ही नहीं पड़ी।
विज्ञापन
वसंत पंचमी का स्नान हमेशा दूसरे स्नान पर्वों की अपेक्षा सामान्य ही रहता है। कम लोग ही स्नान के लिए पहुंचते हैं। इस बार अर्द्धकुंभ मेला होने के कारण उम्मीद जताई जा रही थी कि गंगा स्नान के लिए ठीकठाक श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचेंगे। इसलिए मेला प्रशासन की ओर से सुबह से ही सुरक्षा के प्रभावी प्रबंध किए गए थे लेकिन स्नान के लिए कम श्रद्धालु ही पहुंचे। करीब आठ से दस बजे तक हरकी पैड़ी पर कुछ भीड़ दिखाई दी। दिन चढ़ते-चढ़ते यह भीड़ भी छंटने लगी। हरकी पैड़ी, सुभाषघाट, गऊघाट, समेत अन्य घाटों पर भी श्रद्धालु कम ही नजर आए। गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने दानकर पुण्य कमाया। कुशाघाट पर यज्ञोपवीत संस्कार कराए गए। पुलिस मुख्यालय से आए अपर पुलिस महानिदेशक रामसिंह मीणा, आईजी जीएस मर्तोलिया, जिलाधिकारी एचएस चुघ और मेलाधिकारी एसए मुरुगेशन, एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस और जगतराम जोशी ने सहयोगी अधिकारियों के साथ हरकी पैड़ी पर मौजूद रहकर मेले की व्यवस्थाओं पर नजर रखी।
विज्ञापन