फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   One died in a collision between two scooters

तेज रफ्तार दो स्कूटी भिड़ी एक की मौत

Wed, 03 Nov 2021 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
One died in a collision between two scooters
हरिद्वार। पुराना रानीपुर मोड़ पर तेज रफ्तार दो स्कूटी की टक्कर होने से एक स्कूटी सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरी स्कूटी में सवार युवक गंभीर घायल हो गया और ऋषिकेश एम्स में रेफर किया गया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत के मुताबिक सोमवार की सुबह पुराना रानीपुर मोड़ पर तेज रफ्तार दो स्कूटियों की भिड़ंत हो गई थी। स्कूटी की भिड़ंत होने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए रानीपुर मोड़ स्थित एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान एक मौत हो गई। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों के बारे में पता किया। जिसके बाद मृतक की शिनाख्त गोपाल भाकुनी निवासी विकास कालोनी के रूप में हुई। जबकि घायल ईश्वर तिवारी निवासी रामगढ़ खड़खड़ी की गंभीर हालत को देखते हुए उसके परिजन उसे ऋषिकेश एम्स में उपचार के लिए ले गए। पुलिस ने मृतक गोपाल के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed