फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   One arrested with 10.35 grams of smack

Haridwar News: 10.35 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

Mon, 20 Apr 2026 04:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
One arrested with 10.35 grams of smack
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में स्मैक के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी श्याम गुप्ता निवासी ब्रह्मपुरी हरिद्वार के कब्जे से 10.35 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और मोबाइल बरामद हुआ। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि रविवार रात मायापुर चौकी प्रभारी ऋषिकांत पटवाल पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। वाल्मीकि चौक, ललतारो पुल होते हुए टिबड़ी रोड पर वेदा ब्राउन वेडिंग प्वाइंट से आगे पहुंचने पर चेकिंग करने पर एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर अचानक पीछे मुड़कर भागने लगा। शक होने पर टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम श्याम गुप्ता निवासी ब्रह्मपुरी, कोतवाली नगर बताया। आरोपी ने बताया कि वह फास्ट फूड का काम करता है और स्मैक मुरादाबाद से एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदकर लाया था। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed